दरभंगा SSP की बैठक: प्रशिक्षु पुलिस SI को कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर निर्देश

दरभंगा SSP की बैठक: प्रशिक्षु पुलिस SI को कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर निर्देश

दरभंगा SSP ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश

दरभंगा SSP की बैठक: प्रशिक्षु पुलिस SI को कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

आज दिनांक 12 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं 2023 बैच के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा माह फरवरी में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत पुलिस अधिकारियों को अपने मूल कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहना होगा और जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

दरभंगा SSP की बैठक: प्रशिक्षु पुलिस SI को कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर निर्देश

• प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा
• थाना सिरिस्ता की पंजी संधारण और केस दैनिकी के अवलोकन पर जोर
• अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
• जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल

बैठक में थाना स्तर पर अभिलेखों के सही संधारण, गंभीर कांड की श्रेणी में आने वाले मामलों की केस दैनिकी का नियमित अवलोकन करने तथा अपराध नियंत्रण और निवारण के लिए
सक्रिय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दरभंगा SSP की बैठक: प्रशिक्षु पुलिस SI को कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर निर्देश

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगामी माह के लिए विभिन्न प्रशिक्षण और कार्य संबंधी टास्क भी निर्धारित किए, ताकि जिला में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!