मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
थाना अभिलेख, मालखाना, हाजत व ओडी जांच का निरीक्षण लंबित कांड, वारंटी गिरफ्तारी और फरार अभियुक्तों पर फोकस शराब–मादक पदार्थ तस्करी पर पूर्ण रोक के निर्देश RxTv BHARAT : नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस क्रम में थाना में संधारित विभिन्न पंजियों—आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों…

