दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 27 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📝 भर्ती परीक्षा

दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 29 जुलाई को 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह, दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने की। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), अपर समाहर्ता, सीनियर डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले में परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 8 जोनल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यपालक सहायकों को सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में बताया गया कि सभी केंद्राधीक्षकों (सेंटर सुपरिटेंडेंट) के साथ पूर्व में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि अपने केन्द्र पर बॉथक कर पूर्ण तौयारी करले । प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों (इनविजिलेटर) की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

दरभंगा में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्य बातें

  • 29 जुलाई 2026 को एक पाली में होगी अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा।
  • जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • 8 जोनल पदाधिकारी परीक्षा की निगरानी करेंगे।
  • प्रवेश सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक, परीक्षा 11:00 से 1:00 बजे तक।
  • प्रत्येक केंद्र पर पुरुष एवं महिला स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।
  • सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी कार्यपालक सहायकों को सौंपी गई।

📰 सम्बन्धित खबर

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!