जमशेदपुर BJP महानगर में बड़ा फेरबदल: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 7 मंडलों को मिले नये ‘सारथी’
Jamshedpur BJP Mandal President, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से महानगर के सात मंडलों में नये अध्यक्षों की घोषणा की गयी है. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को इन पदों पर नियुक्त नामों की सूची जारी कर दी. इन नेताओं को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोटका मंडल की जिम्मेदारी सनत कुमार शी को सौंपी गयी है. वहीं, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी में निधू दास, कमलपुर में मधुसूदन महतो, बोड़ाम में सनातन दास, पटमदा में कृष्ण पद सिंह और घोड़ाबांधा मंडल…

