सरकारी गाइडलाइन के तहत ही अखाड़ा जुलूस निकालें: एसडीओ
मधुपुर. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की. इसमें अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान एसडीओ राजीव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाले जायें. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली…

