कैमूर जिले में निलंबित शिक्षकों के जीवन-निर्वाह भत्ते पर विधान परिषद में गूंज
= एमएलसी जीवन कुमार का सरकार से सीधा सवाल, क्याें नियमों की खुलेआम हो रही अवहेलना ? नियमों की अनदेखी पर सरकार से शिक्षकों की आजीविका पर संकट का सवाल भभुआ नगर. बिहार विधान परिषद में कैमूर जिले के शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर और संवेदनशील मामला गूंज उठा. गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित एमएलसी जीवन कुमार ने सदन में प्रश्न उठाते हुए आरोप लगाया कि कैमूर जिले में निलंबित शिक्षकों को न तो समय पर जीवन-निर्वाह (गुजारा) भत्ता दिया जा रहा है और न ही निलंबन अवधि की जांच तय समय-सीमा में पूरी की जा रही है. उन्होंने इसे नियमों की अवहेलना बताते हुए सरकार से स्पष्ट…

