डीएम ने किये 30 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई
जनता दरबार में तुरंत समाधान, मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश
दरभंगा | 20 फरवरी 2026
● जनसुनवाई में 30 से अधिक आवेदनों पर तत्काल सुनवाई
● भूमि विवाद, शिक्षा ऋण, सड़क और एलपीसी से जुड़े मामले प्रमुख
● डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
RxTv BHARAT : दरभंगा में आज जिला प्रशासन का मानवीय चेहरा देखने को मिला, जब जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी उम्मीद लेकर पहुंचे और हर किसी को भरोसा था कि आज उनकी बात सुनी जाएगी।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर अधिकारी खुद बैठकर शिकायतें सुनते हैं।
आज की जनसुनवाई में 30 से अधिक आवेदनों पर विस्तार से सुनवाई की गई। इनमें जमीन विवाद, शिक्षा के लिए ऋण, पहुंच पथ निर्माण, एलपीसी निर्गत करने और अन्य जनहित के मामले प्रमुख रहे।
सिंहवाड़ा की एक छात्रा राधा ने उच्च शिक्षा के लिए ऋण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने तुरंत अपने मोबाइल से डीआरसीसी जिला प्रबंधक को फोन कर जांच के बाद नियमानुसार शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं एक अन्य परिवादी के एलपीसी मामले में भी अंचलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन शीघ्र, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से हो तथा आवेदकों को समय पर सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
📢 सबसे तेज़ लोकल खबरों के लिए अभी जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से
#Darbhanga #JanSunwai #DMOffice #PublicHearing #BiharNews #RxTvBHARAT




