RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरपंच कॉमरेड हरेश कुमार सिंह का निधन, डीएमसीएच में ली अंतिम सांस
दरभंगा, 24 जुलाई 2026। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जाले प्रखंड के जोगियारा पंचायत के पूर्व सरपंच कॉमरेड हरेश कुमार सिंह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। निजी एवं सरकारी अस्पतालों में इलाज के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वामपंथी संगठनों के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। डीएमसीएच से लेकर पार्टी कार्यालय तक बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे।
पार्टी कार्यालय में पार्थिव शरीर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने “कॉमरेड हरेश अमर रहें” तथा “कॉमरेड हरेश, तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव नारायण जी झा सहित अन्य नेताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिला सचिव नारायण जी झा ने बताया कि कॉमरेड हरेश कुमार सिंह ने छात्र जीवन में एआईएसएफ (AISF) से जुड़कर छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में प्रतियोगिता परीक्षा से प्राप्त सरकारी नौकरी का त्याग कर उन्होंने आजीवन अविवाहित रहते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सक्रिय राजनीति को अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे लंबे समय तक सीपीआई जाले अंचल के सचिव रहे तथा वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत थे।

उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की दूसरी पीढ़ी भी सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है। उनके भतीजे शशि रंजन प्रताप सिंह दरभंगा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं तथा अखिल भारतीय नौजवान संघ (एआईवाईएफ) के जिला उपाध्यक्ष एवं राज्य परिषद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि कॉमरेड हरेश कुमार सिंह के निधन से कम्युनिस्ट एवं वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में सीपीआई बहादुरपुर अंचल सचिव विश्वनाथ मिश्र, कॉमरेड मीरा देवी, भाकपा (माले) नेता देवेंद्र कुमार, फतह आलम, आनंद मोहन, मानस कुमार सिंह, हर्षराजवर्धन, मनोज पासवान, शिवम सिंह, सूरज, शंकर यादव, कुंदन कुमार सिंह, रणधीर झा, विकास यादव, रामबाबू यादव, रवि रंजन प्रसाद पटवा, आदित्य कुमार मंटू, अनुभव सिंह, आदित्य सिंह, सुधीर यादव, लालचंद यादव, रोशन सिंह, रमनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
- सीपीआई नेता एवं पूर्व सरपंच कॉमरेड हरेश कुमार सिंह का निधन।
- इलाज के दौरान डीएमसीएच में ली अंतिम सांस।
- पार्टी कार्यालय में झंडा ओढ़ाकर दी गई श्रद्धांजलि।
- छात्र जीवन से ही वामपंथी आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका।
- नेताओं ने निधन को वामपंथी आंदोलन की अपूरणीय क्षति बताया।
📰 सम्बन्धित खबर
- दरभंगा में एडीएम की जनसुनवाई, 40 से अधिक मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
- दरभंगा में जनहितकारी योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा, हर पंचायत में होगा लाइव टेलीकास्ट।
- डीएम एवं एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।




