कोसी का जलस्तर घटा निचले इलाकों में अब भी पानी

कोसी का जलस्तर घटा निचले इलाकों में अब भी पानी

कोसी का जलस्तर घटा, फिर भी निचले इलाकों में पानी, प्रशासन अलर्ट पर

26 सितंबर को 3,13,595 क्यूसेक का अधिकतम जलस्राव, 28 सितंबर को घटकर 1,81,805 क्यूसेक हुआ; 45 नावें और 10 सामुदायिक रसोई संचालित

📌 खबर की बड़ी बातें

विज्ञापन
  • 26 सितंबर को सुबह 5 बजे कोसी का अधिकतम जलस्राव 3,13,595 क्यूसेक दर्ज किया गया।
  • 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे डाउन स्ट्रीम डिस्चार्ज 1,81,805 क्यूसेक दर्ज हुआ।
  • प्रभावित इलाकों में 45 नावें और कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 10 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं।

दरभंगा, 29 सितंबर 2026 :- नेपाल की तरफ से अत्यधिक जलस्राव के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आपदा विभाग, दरभंगा के एडीएम श्री सलीम अख्तर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 26 सितंबर 2026 को सुबह 5 बजे जलस्राव का अधिकतम स्तर 3,13,595 क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसके चलते जिले के कोसी नदी से सटे अंचलों के निचले इलाकों में पानी फैल गया।

कोसी का जलस्तर घटा निचले इलाकों में अब भी पानी

हालांकि राहत की बात यह है कि कल देर शाम से जलस्तर तेजी से घट रहा है। 28 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे कोसी बैराज का डाउन स्ट्रीम डिस्चार्ज 1,81,805 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो पूर्व की तुलना में काफी कम है।

45 नावों से प्रभावित इलाकों में संपर्क

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न अंचलों में नावों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में किरतपुर अंचल में 16, कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में 15, गौड़ाबौराम में 04, कुशेश्वरस्थान में 04 तथा घनश्यामपुर में 06 नावें चलाई जा रही हैं। इस तरह जिले में कुल 45 नावों के माध्यम से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है।

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 10 सामुदायिक रसोई

बाढ़ प्रभावितों के भोजन की व्यवस्था के लिए कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र में कुल 10 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इनमें सुघराईन पंचायत के वार्ड 15 व 16 में 2, उजवा सिमरटोका पंचायत के वार्ड 08, 11 व 12 में 3, तिलकेश्वर पंचायत के वार्ड 08 व 09 में 1, उसरी पंचायत के वार्ड 01 में 1 तथा ईटहर पंचायत के वार्ड 02, 03 व 04 में 3 सामुदायिक रसोई शामिल हैं।

कोसी का जलस्तर घटा निचले इलाकों में अब भी पानी

अन्य नदियों के जलस्तर पर भी नजर

जिले की अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर पर नजर डालें तो बागमती नदी बेनीबाद गेज स्थल पर 49.880 मीटर तथा हायाघाट गेज स्थल पर 43.790 मीटर पर बह रही है, दोनों जगह जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति में है। अधवारा नदी कमतौल में 47.730 मीटर तथा एकमीघाट में 44.570 मीटर पर है, यहां भी जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कमला नदी झंझारपुर गेज स्थल पर 50.800 मीटर पर बह रही है, जहां जलस्तर घटने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। हालांकि सभी नदियां अभी भी अपने-अपने खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

2024 और 2025 से कम रहा इस वर्ष का जलस्राव

प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2024 में उच्चतम जलस्राव 6,71,000 क्यूसेक तथा वर्ष 2025 में उच्चतम जलस्राव 5,31,000 क्यूसेक दर्ज किया गया था। इस लिहाज से इस वर्ष का जलस्राव स्तर पिछले दो वर्षों की तुलना में कम रहा है।

विज्ञापन

कोसी का जलस्तर घटा निचले इलाकों में अब भी पानी

प्रशासन अलर्ट, तटबंध सुरक्षित

एडीएम आपदा विभाग श्री सलीम अख्तर ने बताया कि वर्तमान में स्थिति सामान्य है तथा जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिनकी नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही जिलावासियों से अपील की गई है कि वे संयम बरतें तथा नदियों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
विज्ञापन
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!