दरभंगा में नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण
ग्रामीण एसपी ने लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा 08 सितंबर 2026 को नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निरीक्षण के क्रम में थाने में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की गई। इनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट और स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेख शामिल रहे।
हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं और लंबित मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया।
वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती तथा बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चौकस रहने को कहा गया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निपटारा करने और वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।

अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने तथा वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने तथा शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
🔴 मुख्य बातें
- नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
- थाने की विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच हुई।
- फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश।
- लंबित मामलों और वारंटियों पर कार्रवाई के निर्देश।
- वाहन चेकिंग और रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर।
- शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश।
📰 संबंधित खबरें
पतोर थाना का वार्षिक निरीक्षण, अपराधियों की गिरफ्तारी पर सख्त निर्देश
सिमरी थाना में SSP का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बहादुरपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।






