दरभंगा MLC चुनाव में हलचल, अब तक 25 अभ्यर्थियों ने कटाया नाजीर रसीद
दूसरे दिन 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटाया, स्नातक क्षेत्र में 14 और शिक्षक क्षेत्र में 3 अभ्यर्थी शामिल
- दूसरे दिन कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया।
- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 14 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 3 अभ्यर्थी शामिल हैं।
- पहले दिन के 8 अभ्यर्थियों को मिलाकर अब तक कुल 25 अभ्यर्थी नाजीर रसीद कटवा चुके हैं।
दरभंगा, 29 सितंबर 2026 :- बिहार विधान परिषद निर्वाचन के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन मंगलवार को कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया गया।

पहले दिन 8 अभ्यर्थियों द्वारा नाजीर रसीद कटाए जाने के बाद दूसरे दिन 17 और अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इस तरह अब तक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 14 अभ्यर्थी
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के कृष्ण मोहन चौधरी, रवीन्द्र कुमार, रंजीत कुमार राम, अनिल कुमार झा, रौशन कुमार एवं डॉ. मो. इमामुल हक, समस्तीपुर के नेहा कुमारी, नवीन कुमार, वरुणेश विजय, श्रुति मिश्रा, आदित्य कुमार एवं निलेश कुमार कन्हैया, मधुबनी के अशोक कुमार पाण्डेय तथा बेगूसराय के शशि भूषण सिंह शामिल हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3 अभ्यर्थी
इसी प्रकार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के अरुण कुमार झा, डॉ. शम्भूनाथ ठाकुर एवं डॉ. शिव नारायण प्रसाद शामिल हैं।
अब तक 25 अभ्यर्थियों ने कटाया नाजीर रसीद
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुसार जारी है। दूसरे दिन 17 अभ्यर्थियों के नाजीर रसीद कटाने के बाद अब तक कुल 25 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया जा चुका है।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।
📰 संबंधित खबरें
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved




