दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील

दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 24 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📰 प्रशासन

दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों व छात्रावास प्रतिनिधियों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील

दरभंगा, 24 जुलाई 2026: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के निजी कोचिंग संस्थानों के संचालकों, अंबेडकर छात्रावास के अधीक्षकों, छात्र प्रतिनिधियों तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान परिस्थितियों एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा, शैक्षणिक वातावरण की निरंतरता तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी निजी कोचिंग संस्थानों के संचालकों से अपील की कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने से दूर रहने की हिदायत दें तथा उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने एवं किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में छात्रों को गुमराह करने एवं उन्हें गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में कोचिंग संचालकों एवं छात्रावास प्रबंधन की भूमिका एक अभिभावक के समान है। सभी संस्थान विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन दें तथा उन्हें अफवाहों एवं भ्रामक प्रचार से बचने की सलाह दें।

दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। किसी भी छात्र को कानून हाथ में लेने अथवा किसी के बहकावे में आने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना एवं अपने भविष्य का निर्माण करना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान किसी भी राजनीतिक गतिविधि को मंच प्रदान करने से बचें। उन्होंने बताया कि कल हुए प्रदर्शन में 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिनमें अधिकांश छात्र हैं। इससे संबंधित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी सेवाओं, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं अन्य अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की अपीलफोटो: कानून-व्यवस्था एवं छात्रों की सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद कोचिंग संचालक एवं छात्र प्रतिनिधि।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने भी सभी उपस्थित लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा उकसावे में आने से बचें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति या असामाजिक तत्व विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में सार्वजनिक अथवा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों, छात्रावास अधीक्षकों एवं छात्र प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, उन्हें शिक्षा एवं करियर निर्माण के प्रति प्रेरित करें तथा जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



WhatsApp पर जुड़ें:
📲 RxTv BHARAT News

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!