दरभंगा में Elite Hospital की ओर से भव्य दावती इफ्तार का आयोजन
होटल इरा पैलेस में हजारो रोजेदारों की मौजूदगी, भाईचारे का दिया संदेश
RxTv BHARAT | दरभंगा | 15 मार्च 2026
● करीब 7 से 8 हजार रोजेदारों और मेहमानों ने की शिरकत
● इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से अदा की गई नमाज
● चिकन बिरयानी सहित कई व्यंजनों का किया गया इंतजाम
● समाज में भाईचारे और एकता का दिया संदेश
दरभंगा। रमजान के पवित्र महीने में इबादत, रहमत और बरकत के साथ-साथ आपसी भाईचारे और मोहब्बत का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में दरभंगा के बेता स्थित Elite Hospital की ओर से होटल इरा पैलेस में भव्य दावती इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न इलाकों से आए हजारों रोजेदारों ने शिरकत की और सामूहिक रूप से रोजा खोलकर इफ्तार किया।
इफ्तार के समय सभी रोजेदार एक साथ बैठे और रोजा खोला। इसके बाद मग़रिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मेहमानों के लिए खाने का भव्य इंतजाम किया गया था। खाने में खास तौर पर चिकन बिरयानी सहित कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसे लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में लगभग हजारो लोगों की मौजूदगी बताई गई। खासकर मेडिकल फील्ड से जुड़े डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी और शहर के कई गणमान्य लोग भी इस दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया और देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
Elite Hospital के संचालक डॉ. रियाज़ आलम की पहल पर यह आयोजन हर साल रमजान के पवित्र महीने में किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना है ताकि सभी लोग मिलजुलकर रहें और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक इफ्तार पार्टी नहीं बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यहां हर समुदाय और वर्ग के लोग एक साथ बैठे, इफ्तार किया और भोजन किया। इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद एक छोटी बच्ची फायजा अयाज़ ने भी रमजान के महीने की अहमियत बताते हुए कहा कि रमजान का महीना बहुत खास होता है। सभी लोगों को रोजा रखना चाहिए, नमाज पढ़नी चाहिए और ईद के मौके पर आपसी मनमुटाव को भुलाकर मिलजुलकर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने देश की तरक्की, समाज में अमन-शांति और भाईचारे की कामना करते हुए दुआ की। साथ ही लोगों से अपील की गई कि रमजान के बचे हुए दिनों में इबादत के साथ-साथ अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें, क्योंकि सेहत सबसे बड़ी नेमत है।




