दरभंगा में महाविद्यालय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, UG की सभी प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

दरभंगा में महाविद्यालय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, UG की सभी प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 27 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🎓 शिक्षा

Rxtv brand logo

मारवाड़ी महाविद्यालय में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, UG की सभी प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

दरभंगा। बिहार राज्य महाविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर मारवाड़ी महाविद्यालय, दरभंगा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के समर्थन में महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भाग लिया।

दरभंगा में महाविद्यालय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, UG की सभी प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित

धरना-प्रदर्शन में प्रशाखा पदाधिकारी (सामान्य) विजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी (लेखा) आनंद शंकर, सहायक अभिब्रत बिहारी वर्मा, सौरभ सुमन, अनुकृति वर्मा, अमर भारती, सीतेश, वीणा मिश्रा, रामपुकार राउत, सुनील, भरत, संतोष सहित सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मौजूद रहे।

हड़ताल के कारण महाविद्यालय के नियमित कार्य प्रभावित हुए। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी (UG) की सभी प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी।

मुख्य बातें

  • मारवाड़ी महाविद्यालय, दरभंगा में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।
  • बिहार राज्य महाविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंदोलन।
  • तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन में लिया हिस्सा।
  • UG की सभी प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित।
  • लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा।

📰 सम्बन्धित खबर

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!