दरभंगा में मुकदमेबाजी मुक्त गांव की पहल, मछिगामा में नालसा का सामुदायिक मध्यस्थता अभियान

दरभंगा में मुकदमेबाजी मुक्त गांव की पहल, मछिगामा में नालसा का सामुदायिक मध्यस्थता अभियान

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 28 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | ⚖️ कानूनी जागरूकता

Rxtv brand logo

दरभंगा के मछिगामा गांव में नालसा की पहल, सामुदायिक मध्यस्थता से मुकदमेबाजी मुक्त गांव बनाने का अभियान

दरभंगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के ग्रामीण भारत को सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए मुकदमेबाजी मुक्त बनाने की पहल को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने मछिगामा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।

दरभंगा में मुकदमेबाजी मुक्त गांव की पहल, मछिगामा में नालसा का सामुदायिक मध्यस्थता अभियान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर प्राधिकार सचिव आरती कुमारी, प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें सामुदायिक मध्यस्थता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समाज में शांति स्थापित करने के लिए छोटे-छोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर आपसी समझौते से सुलझाना जरूरी है। शुरुआती दौर में बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान होने से उन्हें बड़े विवाद बनने से रोका जा सकता है।

दरभंगा में मुकदमेबाजी मुक्त गांव की पहल, मछिगामा में नालसा का सामुदायिक मध्यस्थता अभियान

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी तरह के विवादों पर चर्चा की जाएगी। जो मामले सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए निपटाने योग्य होंगे, उन्हें पक्षकारों की सहमति से स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाएगा। वहीं अन्य मामलों के लिए उचित फोरम में जाने की सलाह एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव को मुकदमा मुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामवासियों सहित सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है।

दरभंगा में मुकदमेबाजी मुक्त गांव की पहल, मछिगामा में नालसा का सामुदायिक मध्यस्थता अभियान

जनसंपर्क अभियान के दौरान मझिगामा नैनाघाट के मुखिया हरि भूषण प्रसाद यादव, सरपंच सतीश राय, समिति सदस्य राधे श्याम पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सदर थाना संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षित मध्यस्थ विष्णुकांत चौधरी, अनिल कुमार, अनीता आनंद, जाकिर हुसैन, अधिवक्ता समरेन्द्र मंडल, पीएलवी गोविंद कुमार साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य बातें

  • नालसा की पहल के तहत दरभंगा के मछिगामा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
  • ग्रामीणों को सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से विवाद समाधान की जानकारी दी गई।
  • छोटे विवादों को शुरुआती स्तर पर आपसी समझौते से सुलझाने पर जोर दिया गया।
  • मुकदमेबाजी मुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों और हितधारकों के सहयोग की अपील की गई।
  • प्रशिक्षित मध्यस्थों और अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी।

📰 सम्बन्धित खबर

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताजा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!