🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट, देखें पूरी लिस्ट

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 09 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   ⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत

Rxtv brand logo

दरभंगा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान के निपटारे का विशेष मौका

90 दिन से अधिक पुराने कुछ ट्रैफिक चालानों में नियम के अनुसार 50 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान

दरभंगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को दरभंगा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली यह तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती कुमारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों और इसके संबंध में जानकारी दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट, देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

🚦 ट्रैफिक चालान पर विशेष प्रावधान

90 दिनों से अधिक समय से लंबित कुछ ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे में नियम के अनुसार भुगतान राशि पर 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। हालांकि सभी अपराधों में यह छूट लागू नहीं है। ओवरलोडिंग के मामलों में यह प्रावधान लागू नहीं है।

किन मामलों का होगा निपटारा?

राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामलों के अलावा चेक बाउंस, बैंक ऋण वसूली, बिजली बिल, पानी एवं टेलीफोन बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

इसके अलावा वन एवं खनन विभाग से संबंधित मामलों का भी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत में लिया गया निर्णय अंतिम होता है और सामान्यतः इसके खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता।

🚦 एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026

धारा, अपराध / विवरण और शमन के अंतर्गत देय राशि

क्र.सं.धाराअपराध / विवरणशमन के अंतर्गत देय राशि
1177प्रावधानों, नियमों, विनियमों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन।₹500
2177-कधारा 118 (चालन विनियम) के अधीन विनियमों का उल्लंघन।₹500
3178पास या टिकट के बिना यात्रा करना।₹500
4179आदेशों, निर्देशों की जानबूझकर अवज्ञा, बाधा डालना और प्राधिकारी को जानकारी देने से इनकार करना।निर्धारित शास्ति की 50%
5180अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना।₹2,500
6181बिना चालक अनुज्ञप्ति अथवा निर्धारित आयु से कम आयु के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना।₹2,500
7182(1)अर्हता समाप्त होने के बाद वाहन चलाना।₹10,000
8182(2)अनर्ह परिचालक के रूप में कार्य करना या अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करना अथवा उसे प्राप्त करना।₹10,000
9182क(1)मोटरयानों और उनके संघटकों के निर्माण, रख-रखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराध।₹1,00,000
10182क(3)मोटरयानों और उनके संघटकों के निर्माण, रख-रखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराध।₹1,00,000
11182क(4)मोटरयानों और उनके संघटकों के निर्माण, रख-रखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराध।₹5,000
12182खधारा 62क के उपबंधों का उल्लंघन।₹5,000
13183(1)अत्यधिक गति से वाहन चलाना।
एल.एम.वी. ₹1,000
एम.एम.वी. / एच.एम.वी. ₹2,000
₹1,000 / ₹2,000
14186मानसिक एवं शारीरिक रूप से अयोग्य व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना।₹1,000
15189सार्वजनिक स्थान में दौड़ और गति का मुकाबला।₹2,500
16192रजिस्ट्रीकरण या अनुज्ञापन के बिना वाहन का उपयोग।₹2,000
17192कपरमिट के बिना वाहन का उपयोग।₹10,000
18194कअधिक यात्रियों का वहन।₹1,000
19194ख(1)सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना।₹500
20194ख(2)14 वर्ष से कम आयु के बच्चे का सुरक्षा बेल्ट या बाल अवरोध प्रणाली से सुरक्षित नहीं होना।₹500
21194गमोटरसाइकिल चालक और पिछली सवारी के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन।₹500
22194घसिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनना।₹500
23194डआपातकालीन वाहनों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता।₹5,000
24194चहॉर्न और ध्वनि-मंद क्षेत्र में हॉर्न बजाना।₹1,000
25196बीमा न किए गए वाहन को चलाना।₹1,000
26198वाहन में अनधिकृत हस्तक्षेप।₹1,000
27201यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालना।₹500
28184(क)लाल बत्ती को पार करना।
• दो पहिया वाहन – ₹1,000
• तीन पहिया वाहन – ₹2,000
• चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) – ₹3,000
• मध्यम वाहन – ₹4,000
• भारी वाहन – ₹5,000
₹1,000 से ₹5,000
29184(ख)स्टॉप साइन का उल्लंघन।
• दो पहिया वाहन – ₹1,000
• तीन पहिया वाहन – ₹2,000
• चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) – ₹3,000
• मध्यम वाहन – ₹4,000
• भारी वाहन – ₹5,000
₹1,000 से ₹5,000
30184(ग)वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग।₹5,000
31184(घ)विधि के विरुद्ध अन्य वाहनों के पास से गुजरना या उनसे आगे निकलना।₹5,000
32184(ड)यातायात के प्राधिकृत प्रवाह के विरुद्ध वाहन चलाना।
• दो पहिया वाहन – ₹1,000
• तीन पहिया वाहन – ₹2,000
• चार पहिया वाहन (छोटा वाहन) – ₹3,000
• मध्यम वाहन – ₹4,000
• भारी वाहन – ₹5,000
₹1,000 से ₹5,000
33184(च)ऐसे तरीके से वाहन चलाना जो सक्षम और सावधान चालक से अपेक्षित स्तर से बहुत कम हो तथा जनता के लिए खतरनाक हो।₹5,000
34190(2)सड़क सुरक्षा, ध्वनि नियंत्रण या वायु प्रदूषण से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन, जिसमें प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाना शामिल है।
• दो पहिया वाहन – ₹1,000
• तीन पहिया वाहन – ₹1,500
• LMV – ₹2,000
• MMV – ₹3,000
• HMV – ₹5,000
• अन्य वाहन – ₹1,500
₹1,000 से ₹5,000

DTO कार्यालय में 11 सितंबर तक जमा कर सकते हैं राशि

जिन वाहन मालिकों को ट्रैफिक चालान का भुगतान कर मामले का निपटारा कराना है, वे 11 सितंबर तक DTO कार्यालय में राशि जमा कर सकते हैं। इसे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामले के निष्पादन का हिस्सा माना जाएगा।

📍 कहां होगी व्यवस्था?

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट, देखें पूरी लिस्ट

वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि 12 सितंबर को सदर क्षेत्र के लोगों के लिए लहेरियासराय के पोलो मैदान में व्यवस्था की गई है। बेनीपुर के लोगों के लिए वहां के सिविल कोर्ट परिसर तथा बिरौल के लोगों के लिए वहां के सिविल कोर्ट परिसर में व्यवस्था की गई है।

दरभंगा सदर में कुल 22 बेंच बनाए गए हैं, जिनमें दो बेंच ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के लिए होंगे। बिरौल में चार और बेनीपुर में चार बेंच बनाए गए हैं। बिजली से संबंधित मामलों के लिए प्रत्येक मजिस्ट्रेट बेंच पर व्यवस्था रखी गई है।

⏰ समय: राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

जिन पक्षकारों को अभी तक नोटिस नहीं मिला है, वे भी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आवश्यक कागजात लेकर पहुंच सकते हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी उस दिन बेंच पर मौजूद रहेंगे और मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने लोगों से आपसी विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी तथा समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम की भावना बनी रहेगी।

🔴 मुख्य बातें

  • 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।
  • वर्ष 2026 की यह तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत होगी।
  • ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।
  • 90 दिन से अधिक पुराने कुछ चालानों में नियम के अनुसार 50% छूट का प्रावधान है।
  • ओवरलोडिंग के मामलों में 50% छूट का प्रावधान लागू नहीं है।
  • 11 सितंबर तक DTO कार्यालय में राशि जमा करने की सुविधा है।
  • दरभंगा सदर में कुल 22 बेंच बनाए गए हैं।
  • ट्रैफिक चालान मामलों के लिए 2 बेंच निर्धारित किए गए हैं।
  • बिरौल और बेनीपुर में 4-4 बेंच बनाए गए हैं।
  • राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

📲 दरभंगा और बिहार की ताजा खबरों से जुड़े रहें

WhatsApp Group से जुड़ें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
© 2026 RxTv BHARAT. All Rights Reserved.
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News