स्वच्छता सेवा 2026 अभियान: स्वच्छ जल और पर्यावरण बचाने का संदेश
सिंहवाडा, दरभंगा। स्वच्छता सेवा 2026 अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया है।
शिक्षक मो० राजीक हुसैन ने जनता के नाम विशेष संदेश में कहा है, “स्वच्छता अपनाएँ, जल बचाएँ और नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाएँ।”

स्वच्छता केवल अपने घर की सफाई तक सीमित नहीं है। हमारा गाँव, मोहल्ला, विद्यालय, सड़क, तालाब, पोखर और नदी भी हमारी जिम्मेदारी है। स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
नमामि गंगे कृ हमारी जिम्मेदारी
गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारे जीवन, संस्कृति और पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण नदी है। नमामि गंगे का उद्देश्य गंगा नदी तथा उसके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन को बढ़ावा देना है।
गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने की अपील
आइए हम गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें-
- नदी, तालाब या जलस्रोत में कूड़ा-कचरा न डालें।
- प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को जलस्रोतों में न फेंकें।
- जल की बर्बादी रोकें और जलस्रोतों की रक्षा करें।
- अपने आसपास के घाट, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें।
- नदी किनारे अधिक से अधिक हरियाली एवं वृक्षों के संरक्षण को बढ़ावा दें।
- कचरे को अलग-अलग करके उचित स्थान पर दें।
- विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
- परिवार और समाज के प्रत्येक सदस्य को स्वच्छता अभियान से जोड़ें।
स्वच्छता से स्वास्थ्य, स्वच्छ जल से जीवन
गंदगी और प्रदूषित जल से अनेक प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए हमारा प्रयास होना चाहिए कि कचरा खुले में न पड़े, जलस्रोत प्रदूषित न हों और स्वच्छता की आदत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने।
आइए, आज संकल्प लें
मैं अपने घर और आसपास स्वच्छता रखूँगा / रखूँगी।
मैं नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों को प्रदूषित नहीं करूंगा/करूँगी।
मैं जल की बर्बादी रोकूंगा/रोकूँगी।
मैं प्लास्टिक एवं कचरे के उचित निपटान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगा/करूँगी।
मैं स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दूँगा/दूँगी।
“स्वच्छ नदी स्वच्छ जल स्वस्थ समाज”
“स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी, पर्यावरण हमारी विरासत”

- स्वच्छता सेवा 2026 अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक।
- स्वच्छता, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश।
- गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील।
- जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक नहीं डालने का संदेश।
- जल की बर्बादी रोकने और जलस्रोतों की रक्षा करने की अपील।
- स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश।
📰 संबंधित खबरें
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।







