घनश्यामपुर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप, MSU ने सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
दरभंगा के घनश्यामपुर अंचल कार्यालय में कथित अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

