जनता दरबार में मुख्य पार्षद ने लगाई प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
दरभंगा में जिलाधिकारी के जनता दरबार में नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने आवेदन देकर पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए।

