RxTv BHARAT
पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत, एडीएम के जनता दरबार में पहुंचा मामला
दरभंगा, 27 जुलाई। समाहरणालय में आयोजित अपर समाहर्ता (एडीएम) मनोज कुमार के जनता दरबार में सोमवार को रतनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 के वार्ड सदस्य महाशंकर कुमार ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर आवेदन सौंपा। आवेदन में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत प्राक्कलन एवं गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग तथा तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया गया, फाउंडेशन की ढलाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई तथा एम-25 ग्रेड कंक्रीट, मिक्स डिजाइन एवं अन्य तकनीकी अभिलेखों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उन्हें एवं उनके परिवार को दबाव बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आवेदन के साथ फोटो, वीडियो एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने का भी दावा किया गया है।
महाशंकर कुमार ने निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, स्वीकृत प्राक्कलन, मिक्स डिजाइन, क्यूब टेस्ट रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी अभिलेखों की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित संवेदक, अभियंताओं एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
जनता दरबार में आवेदन प्राप्त होने के बाद एडीएम मनोज कुमार ने संबंधित विभागों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्य बातें
- रतनपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर शिकायत।
- वार्ड सदस्य ने गुणवत्ता में अनियमितता का लगाया आरोप।
- फोटो, वीडियो व अन्य साक्ष्य होने का दावा।
- स्वतंत्र तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग।
- एडीएम ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
📰 सम्बन्धित खबर
- दरभंगा DM की सख्ती: म्यूटेशन, भूमि मापी और पर्चा वितरण में तेजी लाने के निर्देश
- दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट! DM ने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश
- दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: हर पंचायत में बनेगा WPU
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





