मौलागंज में नाला निर्माण बना मुसीबत, टूटी पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी
दरभंगा के मौलागंज मोहल्ले में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान पीएचईडी की पेयजल पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है, जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है और लोगों के घरों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

