दरभंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका; सांसद पप्पू यादव को Z+ सुरक्षा देने की मांग
दरभंगा के खान चौक पर कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने और कथित सुरक्षा चूक की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

