दरभंगा पुलिस का एक्शन: अवैध हथियार रखने वाले दो अपराधी दबोचे गए
दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और एक यामाहा FZ मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में Arms Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

