बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: रोजगार मिशन, फसल बीमा, पेंशन और जलापूर्ति समेत 25 अहम प्रस्ताव मंजूर
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें ग्रामीण रोजगार मिशन, पीएम फसल बीमा योजना की वापसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान, जल जीवन मिशन 2.0, बाढ़ प्रबंधन, शहरी जलापूर्ति और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं।

