लगातार बारिश पर डीएम सख्त: एक घंटे में जलजमाव खत्म करने का निर्देश, नगर निगम को अलर्ट
दरभंगा में बरसात के दौरान जलजमाव और नालों की सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने नगर निगम और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बारिश रुकने के एक घंटे के भीतर जलनिकासी सुनिश्चित करने, नालों की नियमित सफाई कराने और निर्माण सामग्री से नालों को जाम नहीं होने देने का आदेश दिया गया है।

