ग्रामीण चिकित्सकों को मिला आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण, डॉ. गौरी शंकर झा ने दिए जीवनरक्षक टिप्स
दरभंगा स्थित श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सकों को आपातकालीन मरीजों के प्रबंधन, सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार और CPR की सही तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी शंकर झा ने किया।

