रैयाम-सकरी चीनी मिलों के पुनर्जीवन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया आभार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रैयाम और सकरी की बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों एवं गन्ना उपोत्पाद आधारित उद्योगों की स्वीकृति का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मिथिलांचल के औद्योगिक विकास, किसानों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

