दरभंगा के विषुधानंद हॉस्पिटल को मिला NABH सर्टिफिकेट

दरभंगा के विषुधानंद हॉस्पिटल को मिला NABH सर्टिफिकेट

दरभंगा के विषुधानंद हॉस्पिटल को मिला NABH एंट्री लेवल सर्टिफिकेट

अब ऑर्थोपेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की मिली आधिकारिक अनुमति

RxTv BHARAT  | लहेरियासराय | दरभंगा | बिहार

अस्पताल को मिला NABH एंट्री लेवल प्रमाणपत्र
ऑर्थोपेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की अनुमति
डॉक्टरों व स्टाफ की टीमवर्क से हासिल बड़ी उपलब्धि

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित श्री विषुधानंद हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। अस्पताल में 12 अप्रैल 2025 को NABH एंट्री लेवल के लिए निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद अब 26 फरवरी 2026 को अस्पताल को NABH एंट्री लेवल सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी प्राप्त हो गई है।

इस प्रमाणपत्र के अंतर्गत अस्पताल को ऑर्थोपेडिक विभाग में सभी प्रकार के ऑपरेशन, जिसमें जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी भी शामिल है, करने की आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है। इससे अब स्थानीय मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी और बेहतर इलाज दरभंगा में ही उपलब्ध हो सकेगा।

दरभंगा के विषुधानंद हॉस्पिटल को मिला NABH सर्टिफिकेट

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. गौरी शंकर झा ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और मरीजों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी अस्पताल सुरक्षित, आधुनिक और उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता रहेगा, जिससे पूरे दरभंगा एवं मिथिला क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

📢 Darbhanga Health News सबसे पहले पाएं

हॉस्पिटल, हेल्थ अपडेट और लोकल ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पाएं

RxTv BHARAT
👉 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!