मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को ₹2500 करोड़ DBT ट्रांसफर
📺 RxTv BHARAT NEWS मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को ₹2500 करोड़ DBT ट्रांसफर RxTv BHARAT | दरभंगा | 16 फरवरी 2026 | Government Scheme Update मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत राज्य की 25 लाख महिलाओं के खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2500 करोड़ की राशि सीधे DBT के माध्यम से अंतरित। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया, जहां माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से लाभुकों को राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। दरभंगा जिला कार्यक्रम: समाहरणालय स्थित…

