मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को ₹2500 करोड़ DBT ट्रांसफर
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया, जहां माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से लाभुकों को राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा
एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल,
डीपीएम जीविका डॉ. ऋचा गार्गी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
✔ आज लगभग 1,21,000 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित
✔ पहले चरणों में 5,65,000 महिलाओं को लाभ मिल चुका है
महिलाओं को प्रारंभिक ₹10,000 से व्यवसाय शुरू कर चरणबद्ध रूप से ₹2 लाख तक की सहायता दी जाएगी। नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी व वित्तीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। लाभुक दीदियों ने कहा कि योजना से वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगी।
अस्वीकरण: यह रिपोर्ट जिला प्रशासन एवं सरकारी कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
#RxTvBHARAT #MMRY #BiharScheme #NitishKumar #WomenEmpowerment #DBTTransfer #GovernmentScheme #Darbhanga #PMYojana #SelfHelpGroup #Jeevika #HindiNews




