दरभंगा में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित किया। मंत्री मदन सहनी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई और प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

