मधुबनी में विद्यापति महोत्सव दो दिवसीय कला उत्सव शुरू
महाकवि विद्यापति को समर्पित ‘विद्यापति कला उत्सव–2025’ मधुबनी में सांस्कृतिक भव्यता के साथ हुआ शुभारंभ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने किया दो दिवसीय उत्सव का विधिवत उद्घाटन पद्मश्री कलाकारों व अकादमिक वक्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम रोशन विद्यापति परिचर्चा में साहित्य, समाज, मिथिला संस्कृति और चित्रकला पर गहन चर्चा मधुबनी | RxTv BHARAT : महाकवि विद्यापति की स्मृति और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय ‘विद्यापति कला उत्सव–2025’ का भव्य उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान आनंद शर्मा द्वारा संस्थान के बहुउद्देश्यीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, उपनिदेशक नीतीश कुमार, डा. रानी झा, कनीय आचार्य प्रतीक प्रभाकर, लेखा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद…

