RxTv BHARAT NEWS
दरभंगा | जनसमस्या | आंदोलन | प्रशासन
DARBHANGA NEWS
भेलुचौक में जलजमाव को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, MSU का आंदोलन; समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
मुख्य बातें
- भेलुचौक और गांधीनगर में वर्षों से जलजमाव की समस्या
- मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने सदर प्रखंड कार्यालय पर किया सांकेतिक आंदोलन
- महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
- प्रशासन ने पंपिंग सेट और बैठक का दिया आश्वासन
- कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

RxTv BHARAT | जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो दरभंगा :
दरभंगा के सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित भेलुचौक गांव और गांधीनगर मोहल्ला में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के बैनर तले सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक आंदोलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता अमन सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित भेलुचौक और गांधीनगर के हजारों लोग वर्षों से गंदे और सड़े हुए पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाई जलनिकासी की मांग
एमएसयू के अविनाश भारद्वाज, गोपाल चौधरी, अर्जुन कुमार दास एवं अनीश चौधरी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग उठाई।

करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आंदोलनकारियों का कहना था कि बरसात शुरू होते ही स्थिति और भयावह हो जाती है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित होता है।
वार्ता के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन
आंदोलन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, मुखिया प्रतिनिधि और मिथिला स्टूडेंट यूनियन के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम को पत्राचार किए जाने की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि निर्माणाधीन मुख्य नाला परियोजना के कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
📌 आंदोलनकारियों की चेतावनी
एमएसयू और स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासनिक आश्वासन जमीन पर नहीं उतरा तो आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
🔗 संबंधित खबरें:
- 👉 दरभंगा में पेयजल संकट पर DM का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त निर्देश
- 👉 2 जून को दरभंगा के 36 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का समाधान
- 👉 एक बारिश में ही डूब गया DMCH! सड़कें हुईं गायब, मरीज और राहगीर बेहाल
- 👉 दरभंगा के शिशु पश्चिमी पंचायत में बनकर तैयार हुआ नया सरकार भवन, 2 जून को होगा उद्घाटन




