गुप्त सूचना पर छापेमारी, शराब व स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर छापेमारी, शराब व स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को जरसैन वार्ड नंबर 2 में छापेमारी कर स्मैक व विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 9 ग्राम स्मैक, 12 बोतल विदेशी शराब सहित 30 हजार चार सौ रुपये नकद बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनीष कुमार, बबन कुमार व रजनीश कुमार के रूप में हुई है. पकड़े गये तीनों आरोपी जरसैन वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं. छापेमारी दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गयी. पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बरामद सामान जब्त कर लिया है. वहीं तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post गुप्त सूचना पर छापेमारी, शराब व स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!