जयपुर मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में युवक जख्मी

जयपुर मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में युवक जख्मी

धोरैया.

थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. युवक की पहचान मकैता गांव निवासी सूरज सिंह के रूप में है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कुर्मा की तरफ से जयपुर मोड़ होते हुए अपने घर जा रहा था. इसी दौरान जयपुर मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वह जख्मी हो गया.

The post जयपुर मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में युवक जख्मी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!