🔴 LATEST NEWS
शिक्षक स्थानांतरण सूची फाइनल, 1,336 शिक्षकों को मिला विद्यालयबिहार स्टूडेंट यूनियन का 12 सूत्री ज्ञापन, परीक्षा सुधार की मांगदरभंगा मतदाता सूची पुनरीक्षण: DM की बड़ी अपील, 4 जनवरी को अंतिम सूचीकमतौल में Gen-G के साथ पुलिस का क्रिकेट मैच, पिंडारूच में अनूठी पहलनिस्ता पंचायत में मतदाता सूची प्रकाशित, अपना और परिवार का नाम जांचने की अपीलदरभंगा लूटकांड में 13.615 किलो धातु और 3.50 लाख बरामद, एक गिरफ्तारदरभंगा सदर अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, जटिल प्रसव पर बड़ा निर्देशदरभंगा छठ घाटों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

टावर चौक से नीम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

टावर चौक से नीम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

टावर चौक से नीम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर निगम व यातायात थाना की संयुक्त कार्रवाई

  • वन-वे यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कार्रवाई
  • सड़क व फुटपाथ से हटाए गए ठेला, गुमटी व अस्थायी दुकानें
  • नियम उल्लंघन पर नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम अतिक्रमण धावादल, यातायात थाना एवं नगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई टावर चौक से लेकर नीम चौक तक
की गई।

टावर चौक से नीम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रशासन को मिल रही सूचनाओं के अनुसार, वन-वे यातायात व्यवस्था लागू होने के बावजूद सड़क किनारे अस्थायी दुकानें, ठेला और अव्यवस्थित वाहन खड़े होने के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवरोधों को हटाया गया। साथ ही नालों के ऊपर रखे गए ठेला और अस्थायी ढांचे भी हटाए गए, जिससे जलनिकासी व्यवस्था बाधित न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नालों पर अतिक्रमण से जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है।

टावर चौक से नीम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम अधिनियम के तहत जुर्माना भी लगाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अतिक्रमण धावादल के कर्मी अनिल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9472867520

दरभंगा नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान यातायात व्यवस्था वन-वे ट्रैफिक नगर प्रशासन सार्वजनिक व्यवस्था
#Darbhanga #EncroachmentDrive #MunicipalCorporation #TrafficPolice #CityNews #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News