दरभंगा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर हाईलेवल बैठक, NHAI ने DPR प्रस्तुत किया
DM ने गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर, बेहतर आवागमन की दिशा में पहल
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
● NHAI ने DPR के माध्यम से प्रस्ताव रखा
● नए मार्ग, लागत व यातायात सुधार पर चर्चा
● DM ने गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए
दरभंगा एयरपोर्ट के सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सिविल एनक्लेव की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एयरपोर्ट तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कनेक्टिविटी को लेकर तैयार किए गए प्रस्तावों का डेमो DPR (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रस्तावित मार्गों की व्यवहार्यता, लागत, यातायात सुविधा और क्षेत्रीय विकास पर संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने प्रस्तुतीकरण की गहन समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक, NHAI को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट कनेक्टिविटी मजबूत होने से यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में परियोजना निदेशक NHAI, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एयरपोर्ट दरभंगा, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें



