दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान: वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चिपकाया, शराब व वाहन जब्त

दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान: वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चिपकाया, शराब व वाहन जब्त
डुगडुगी बजाकर फरारों पर दबाव, कई थानों में एक साथ छापेमारी और समीक्षा बैठक


दरभंगा पुलिस की 24 घंटे की बड़ी उपलब्धि, 23 गिरफ्तारी व 55.44 लीटर विदेशी शराब जब्त

■ वारंटियों की गिरफ्तारी व कुर्की कार्रवाई
■ डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया, फरारों में हड़कंप
■ विदेशी शराब, वाहन जब्त, SSP ने की समीक्षा बैठक


RxTv BHARAT , दरभंगा, 19 फरवरी 2026:


वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार किया, इश्तिहार चिपकाया तथा अवैध शराब बरामद की।

दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान: वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चिपकाया, शराब व वाहन जब्त


लहेरियासराय थाना कांड संख्या 504/17 के इश्तिहार वारंटी अजय कुमार महतो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही कुर्की वारंटी के तहत गणेश कुमार समेत अन्य दो व्यक्तियों को नशे की हालत में पकड़ा गया।


कमतौल थाना कांड संख्या 29/26 के प्राथमिकी अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया, ताकि फरार आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके।

दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान: वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चिपकाया, शराब व वाहन जब्त


वाजितपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौपाल टोला से पुलिस ने 51.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की तथा एक चार पहिया वाहन को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।


सिमरी थाना क्षेत्र में NBW वारंटी के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बहेड़ा थाना द्वारा भी तीन आरोपियों को न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर दबोचा गया।

दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान: वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार चिपकाया, शराब व वाहन जब्त


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों, शराब तस्करों एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।



Darbhanga Police Report, Bihar Crime Update, Liquor Seizure, Police Action, Daily Police Bulletin
#Darbhanga #PoliceUpdate #CrimeReport
#BiharNews #LawAndOrder #RxTvBharat
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!