दरभंगा: मतगणना 14 नवम्बर 2025 — कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा

दरभंगा: मतगणना 14 नवम्बर 2025 — कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों की मतगणना एक ही केंद्र पर 14 नवम्बर 2025, सुबह 8:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

• सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना: कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा
• प्रत्येक विधानसभा हेतु टेबल नंबर 01 से 14 बनाए गए हैं; पोस्टल बैलेट के लिए अलग से 3 टेबल
• सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और वीडियोग्राफी: प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं; फायर ब्रिगेड सुबह 5:00 से तैनात होगी।
RxTv Bharat , ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों — कुशेश्वरस्थान (78), गौड़ाबौराम (79), बेनीपुर (80), अलीनगर (81), दरभंगा ग्रामीण (82), दरभंगा (83), हायाघाट (84), बहादुरपुर (85), केवटी (86) एवं जाले (87) — की संपूर्ण मतगणना एक ही स्थल पर आयोजित की जाएगी। ईवीएम मतों की गणना हेतु प्रत्येक विधानसभा के लिये कक्ष में क्रमशः 01 से 14 टेबल निर्धारित किए गए हैं।

पोस्टल बैलेट की गणना उसी कक्ष में अलग से तीन टेबल पर की जाएगी ताकि गिनती की प्रक्रिया स्पष्ट और व्यवस्थित रहे। गणना में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी/कर्मचारियों को मतगणना केंद्र पर प्रवेश हेतु पास व फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य रहेगा। गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पत्र विधानसभावार अलग-अलग रंग के कार्ड बोर्ड पर निर्गत किए गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समूची मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जाएगी — बज्रगृह (EVM strongroom) के खुलने से लेकर प्रत्‍येक ईवीएम के गणना पटल पर आने तक के सभी चरण रिकॉर्ड किए जाएंगे। विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के अतिरिक्त, जिला अग्निशमन अधिकारी ने सुनिश्चित किया है कि मतगणना स्थल पर 14 नवम्बर को पूर्वाह्न 5:00 बजे से दो फायर ब्रिगेड दस्ते नियंत्रण कक्ष के समीप नियुक्त रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया — “मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप होगा।”

दरभंगा मतगणना 2025, ईवीएम गिनती, Darbhanga counting, बिहार चुनाव
#DarbhangaCounting #Election2025 #RxTvBharat #EVMCounting
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!