विज्ञान, सेवा और सौहार्द का उत्सव — 13वाँ BJASICON 2025 दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आयोजित

- प्रो. (डा.) एस. पी. सिंह एवं प्रो. (डा.) के. एन. मिश्रा मुख्य अतिथि
- दो CME सत्र: Manuscript लेखन और Anatomical Data Analysis।
- स्मारिका लोकार्पण — प्रो. (डा.) रश्मि प्रसाद व डा. राकेश रंजन
समारोह की गरिमा में वृद्धि करते हुए प्राचार्य प्रो. (डा.) अलका झा और अधीक्षक प्रो. (डा.) शीला कुमारी भी उपस्थित रहीं। स्मारिका (Souvenir) का लोकार्पण प्रो. (डा.) रश्मि प्रसाद (महासचिव, बी.जे.ए.एस.आई.) और डा. राकेश रंजन (कोषाध्यक्ष, बी.जे.ए.एस.आई.) द्वारा किया गया।
शैक्षणिक सत्रों में पहले सत्र “How to Write a Manuscript” पर डा. अपूर्व पत्र (सह-प्राध्यापक, एम्स बठिंडा) ने शोध लेखन के तंत्र और बेहतर पब्लिकेशन के लिए उपयोगी सुझाव दिए। दूसरे सत्र “Data Analysis of Anatomical Studies” में डा. आदिल असगर (अतिरिक्त प्राध्यापक) ने शोध पद्धति तथा सांख्यिकीय विश्लेषण के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन डा. गौरी शंकर झा (संयुक्त सचिव एवं MC) द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डा.) नूतन बाला सिंह और संगठन सचिव डा. एस. के. कर्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह आयोजन चिकित्सा शिक्षा और शोध समुदाय के लिए ज्ञान-साझा करने तथा सहयोग बढ़ाने का एक सफल मंच सिद्ध हुआ।


