दरभंगा में महिला ने SSP से लगाई गुहार, पड़ोसी पर मारपीट और अवैध शराब बिक्री का आरोप
विरोध करने पर ईंट से हमला, न्याय और कार्रवाई की मांग
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
● पड़ोसी पर अवैध शराब बिक्री का आरोप
● विरोध करने पर ईंट से मारपीट
● निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरैश गांव की निवासी सुरजी देवी ने पड़ोसी द्वारा मारपीट और अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली उर्मिला देवी के घर पर अवैध रूप से दारू बेची जाती है, जिससे वहां अक्सर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और आसपास का माहौल प्रभावित होता है।
सुरजी देवी के अनुसार, 9 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, तो उर्मिला देवी ने ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
आवेदिका ने SSP से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें




