दरभंगा से गरजे शाहनवाज बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन

दरभंगा से गरजे शाहनवाज  बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन

दरभंगा से गरजे शाहनवाज

बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन

दरभंगा से गरजे शाहनवाज बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन


दरभंगा प्रेस वार्ता में बंगाल सरकार पर हमला, बोले – जनता परिवर्तन के मूड में


दरभंगा से गरजे शाहनवाज बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन

■ बंगाल में भाजपा की जीत तय, जनता बदलाव चाहती है
■ तृणमूल शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
■ सुशासन, विकास व सुरक्षा को भाजपा ने बनाया मुख्य मुद्दा


RxTv BHARAT , दरभंगा, 19 फरवरी 2026:


आज जिला अतिथि गृह, दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विस्तार से अपनी बात रखी।

दरभंगा से गरजे शाहनवाज बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन के मूड में है और आगामी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।


उन्होंने मुख्यमंत्री पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब कुशासन, भ्रष्टाचार और विकास की अनदेखी से त्रस्त है। भाजपा इस चुनाव में सुशासन, विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बनाकर मैदान में उतर रही है।

दरभंगा से गरजे शाहनवाज बंगाल में TMC खत्म : शाहनवाज हुसैन


प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक नहीं पहुँचने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती व जनता के समर्थन से भाजपा इस बार बंगाल में स्थिर और विकासोन्मुखी सरकार बनाएगी।


उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर किए जा रहे निर्माण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ती हैं और भाजपा इसका विरोध करती है।


इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुँचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Bengal Election, BJP News, Political Update, Darbhanga Press Meet, Bihar Politics
#BJP #WestBengalElection #ShahnawazHussain
#PoliticalNews #BiharNews #RxTvBharat
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!