धनबाद की बेटी का पटना में जलवा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी बनीं ‘मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27’

धनबाद की बेटी का पटना में जलवा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी बनीं ‘मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27’

Mrs Global Bihar 2026, धनबाद, (प्रतीक पोपट) : धनबाद की डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27 का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता बिहार की राजधानी पटना में आयोजित की गयी थी. इसका आयोजन नारी नीति फाउंडेशन की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से आयी प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

कई चरणों से गुजरना पड़ा प्रतिभागियों को

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कई चरणों से होकर गुजरना पड़ा, जिनमें व्यक्तित्व प्रदर्शन, प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक मुद्दों पर विचार जैसे पहलू शामिल थे. इन सभी चरणों में डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जजेस को प्रभावित करते हुए यह सम्मान अपने नाम कर लिया.

Also Read: साहिबगंज में बेखौफ चोर, शोरूम के बाद अब घर में की चोरी, उड़ा ले गये 3 लाख से अधिक की संपत्ति

रनर-अप रही थीं डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन तब वह रनर-अप रही थीं. हालांकि इस बार उन्होंने पहले से अधिक तैयारी, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल करने में सफल रहीं.

जीत हासिल करने के बाद क्या कहा प्रियंका प्रियदर्शनी ने

खिताब जीतने के बाद डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि हर सफलता के पीछे परिवार का समर्थन और खुद पर विश्वास बहुत महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी वह महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करती रहेंगी, ताकि समाज में महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना सकें.

Also Read: Saraikela: दशरथ गागराई ने की कोल्हान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग

The post धनबाद की बेटी का पटना में जलवा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी बनीं ‘मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27’ appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!