नेटकॉन-72 में राष्ट्रीय स्तर की प्रि-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का हुआ भव्य आयोजन

- मुख्य अतिथि रहे डॉ. एस. पी. सिंह, पूर्व कुलपति
- देशभर से 250 डेलिगेट्स ने लिया हिस्सा
- 6 कार्यशालाओं में विशेषज्ञों ने रखे विचार
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा —
डीएमसीएच के एनाटॉमी विभाग में आज नेटकॉन-72 राष्ट्रीय स्तर एनाटॉमिकल सोसायटी की प्रि-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप और सीएमई का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति डॉ. एस. पी. सिंह ने किया।
स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. करण ने दिया। सुबह 9 बजे से शुरू सीएमई में एम्स दिल्ली की डॉ. रीमा दादा, आईवीएफ दुबई के डॉ. जितेन्द्र कुमार, केरल के हरे कृष्णा पी. आर., डॉ. गुलशन त्रिवेदी और डॉ. रूही यास्मीन जैसे प्रसिद्ध वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक कुल 6 कार्यशालाओं का आयोजन हुआ —
- आईवीएफ – डॉ. जितेन्द्र कुमार
- पॉस्टिनेशन – हरे कृष्णा
- जेनेटिक्स – डॉ. रीमा दादा
- मायकोमेट्री – योगेश सोंटगे
- एविडेन्स बेस्ड मेडिसिन – डॉ. आदिल असगर (IMS पटना टीम सहित)
- क्वालिटी एश्योरेंस – डॉ. रंजीत गोहा (प्रिंसिपल, IGIMS)
इस अवसर पर एनाटॉमी सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ. नावा, सेक्रेटरी डॉ. जेठानी और डीएमसीएच की प्राचार्य प्रो. डॉ. अलका झा ने भी अपने उद्बोधन दिए।
डॉ. अलका झा ने कहा — “100 वर्षों में पहली बार एनाटॉमी का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन दरभंगा में हो रहा है — यह हमारे लिए गौरव का विषय है।”
कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ, जिसे डॉ. गौड़ी शंकर झा, नेटकॉन-72 के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, ने प्रस्तुत किया।
रिपोर्ट – जॉर्नलिस्ट रोहित , ब्यूरो दरभंगा , RxTv भारत
सूचना/विज्ञापन – 9472867520
नेटकॉन 72, डीएमसीएच दरभंगा, एनाटॉमी सोसायटी, डॉ एस पी सिंह, डॉ अलका झा, मेडिकल वर्कशॉप, प्रि कॉन्फ्रेंस, नेशनल सीएमई, मेडिकल एजुकेशन इंडिया
#Netcon72 #DMCHDarbhanga #AnatomySociety #MedicalWorkshop #DrAlkaJha #DrSPSingh #NationalCME #BiharMedicalNews


