बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा

बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया है. तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से बृहस्पतिवार को यह जानकारी शेयर की गयी. बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा है कि उत्तर बंगाल के कर्सियोंग के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये हैं.

ममता बनर्जी के नेतृत्व में जताया विश्वास

शर्मा के टीएमसी में शामिल होने का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. टीएमसी ने कहा है कि ब्रात्य बसु और डॉ शशि पांजा की मौजूदगी में विष्णु प्रसाद शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली. इसमें आगे कहा गया है कि भाजपा के जनविरोधी और बांग्ला विरोधी रवैये से नाराज होकर शर्मा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करने का फैसला किया है.

The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!