सिंह फार्मास्यूटिकल व सिंह दवाई घर की ओर से शानदार दावत ए इफ्तार का आयोजन
राजेश मोहन सिंह व बीना सिंह ने सैकड़ों रोजेदारों का किया स्वागत, भाईचारे का दिया संदेश
RxTv BHARAT | दरभंगा | 15 मार्च 2026
● राजेश मोहन सिंह व बीना सिंह ने रोजेदारों का किया स्वागत
● सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार में लिया हिस्सा
● कई वर्षों से हर रमजान में आयोजित होती है इफ्तार दावत
● गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश
दरभंगा। लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर ब्रह्मस्थान निवासी एवं सिंह फार्मास्यूटिकल व सिंह दवाई घर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र रमजान के मौके पर रोजेदारों के लिए शानदार दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश मोहन सिंह एवं बीना सिंह ने अपने आवास पर सैकड़ों रोजेदारों का स्वागत किया।
ब्रह्मस्थान स्थित आवास पर आयोजित इस इफ्तार दावत में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर रोजा खोला और सिंह दवाई घर परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर राजेश मोहन सिंह ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मिलकर रमजान के महीने में दावत ए इफ्तार का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजेदारों के लिए इफ्तार कराना उन्हें बेहद खुशी देता है और यह आयोजन समाज में भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान गंगा-जमुना तहजीब से है और हमारे पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। इसी तरह मिलजुलकर रहने से समाज और देश आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा कि भारत की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते हैं। हमारे पर्व-त्योहार भी एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी लोग मिल-जुलकर और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना के साथ रहते हैं, तो समाज में शांति, सौहार्द और विकास का माहौल बनता है, जिससे देश लगातार आगे बढ़ता है।




