बड़ी खबर: 12 जनवरी को दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
DMCH पीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य, चार ट्रांसफार्मर रहेंगे बंद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित
- J K Company द्वारा पोलिंग व कैबलिंग का कार्य
- ईरा होटल, काली मंदिर समेत कई इलाके होंगे प्रभावित
RxTv BHARAT, दरभंगा –
दरभंगा के नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) को 33/11 केवी DMCH पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी 4 नंबर फीडर में तकनीकी कार्य किया जाएगा।बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान J K Company द्वारा पोलिंग एवं कैबलिंग का कार्य जंपर खोलकर किया जाएगा। इस कारण पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक कुल चार ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इस मेंटेनेंस कार्य के चलते जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें ईरा होटल, काली मंदिर, Dr. Prabhat Kumar Singh Transformer, विक्की कॉम्प्लेक्स, अपोलो डिग्नोसिस ट्रांसफॉर्मर सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विभाग का कहना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा और यह कार्य दीर्घकालिक सुविधा के लिए आवश्यक है।
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520
दरभंगा न्यूज, बिजली कटौती, DMCH PSS, बिजली विभाग, पावर मेंटेनेंस, Darbhanga Power News
#Darbhanga #PowerCut #ElectricityUpdate #DMCH #BiharElectricity #BreakingNews #RxTvBharat





