बड़ी खबर: PM आवास योजना में रिश्वत का आरोप वार्ड सदस्य को 24 घंटे का नोटिस

बड़ी खबर: PM आवास योजना में रिश्वत का आरोप वार्ड सदस्य को 24 घंटे का नोटिस

बड़ी खबर: PM आवास योजना में रिश्वत का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्ड सदस्य को 24 घंटे का नोटिस

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, BDO ने मांगा जवाब

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह
  • आवास प्लस 2.0 सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
  • 24 घंटे में जवाब नहीं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई तय

RxTv BHARAT –

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में हलचल मचा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े सत्यापन के नाम पर कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

मामला हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत, वार्ड संख्या–1 से जुड़ा है, जहाँ वार्ड सदस्य अजय मंडल पर आवास प्लस सर्वे 2.0 के तहत लाभुकों से अवैध राशि लेने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में लाभुकों द्वारा सत्यापन के नाम पर पैसे लेने की बात सामने आने के बाद प्रखंड प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।

इस पूरे मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा की ओर से संबंधित वार्ड सदस्य को
लिखित नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हो रहे हैं और इस मामले में आपकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

नोटिस के अनुसार, वार्ड सदस्य को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष सक्षम पदाधिकारी के समक्ष रखें। ऐसा नहीं करने पर बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अगर इस तरह की वसूली होगी तो जरूरतमंदों का भरोसा टूटेगा। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड में एक साफ संदेश गया है कि योजना के नाम पर पैसा लेने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520

सिंहवाड़ा न्यूज, दरभंगा पंचायत, PM आवास योजना, आवास प्लस 2.0, पंचायत भ्रष्टाचार, वार्ड सदस्य नोटिस

#Darbhanga #Singhwara #PMAY #AwasYojana #PanchayatNews #ViralVideo #BreakingNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!