राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस जागरूकता रथ निकालकर आयोजन की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस  जागरूकता रथ निकालकर आयोजन की हुई शुरुआत
  • अध्यक्ष के निर्देश पर जागरूकता रथ का आयोजन
  • दरभंगा शहर के चौक-चौराहों व गलियों में चलेगा प्रचार
  • आम जनता और उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — जिला उपभोक्ता आयोग, दरभंगा में अध्यक्ष के निर्देशानुसार सदस्यगण के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ (प्रचार गाड़ी) निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस जागरूकता रथ निकालकर आयोजन की हुई शुरुआत

जागरूकता रथ के आयोजन में जिला उपभोक्ता कार्यालय के कर्मचारिगण, अधिवक्तागण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आम नागरिकों और उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकार, संरक्षण एवं शिकायत से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। रथ के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता समस्या होने पर वे जिला उपभोक्ता आयोग का सहारा ले सकते हैं।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस जागरूकता रथ निकालकर आयोजन की हुई शुरुआत

कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर निकाला गया यह जागरूकता रथ दरभंगा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और गलियों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान आम लोगों में भी जागरूकता रथ को लेकर उत्साह देखा गया। जिला उपभोक्ता आयोग की इस पहल को उपभोक्ता हित में एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।


सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
RxTv BHARAT एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। यहां प्रकाशित समाचार उपलब्ध सूचना व स्रोतों पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल उत्तरदायी नहीं होगा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, जागरूकता रथ, जिला उपभोक्ता आयोग दरभंगा, उपभोक्ता अधिकार, उपभोक्ता जागरूकता
#NationalConsumerDay #ConsumerAwareness #Darbhanga #BiharNews #ConsumerRights #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!