बाल विवाह उन्मूलन पर विशेष चर्चा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले में कार्यक्रम
- बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर चर्चा
- 20–24 जनवरी तक चलेगा अभियान
- बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की जानकारी
- 1098, 181, 112 हेल्पलाइन की जानकारी
- छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों की भागीदारी
RxTv BHARAT : महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले, दरभंगा में राष्ट्रीय बालिका दिवस (20–24 जनवरी 2026) के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक दरभंगा श्री ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार (DHEW), दरभंगा तथा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला के दौरान बाल विवाह के उन्मूलन में सभी स्टेकहोल्डर्स की भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में सामूहिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम (POCSCO Act 2013), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, 112 आपातकालीन सेवा, महिला पुनर्वास कोष एवं कौशल विकास योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं जागरूकता से भरपूर वातावरण में संपन्न हुआ।
सूचना / मदद / विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9472867520
#DarbhangaNews #NationalGirlChildDay #BalVivahMuktBharat #DHEW #WomenEmpowerment #BiharUpdates #RxTvBharat





